
राष्ट्रहित के विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों का हुआ सामूहिक श्रवण।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण रविवार को भाजपा महानगर के सभी 419 बूथों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नवाचार और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर रखे गए विचारों को कार्यकर्ताओं ने सुना।
अयोध्या पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज क्षेत्र में कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ देशवासियों को सकारात्मक सोच और जनसेवा के लिए प्रेरित करने वाला मंच बन चुका है।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने करियप्पा मंडल के रिकाबगंज में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जागरूकता का संदेश पहुंचाते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कौशलपुरी में कहा कि ‘मन की बात’ जनसरोकारों को राष्ट्रीय विमर्श से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मणिराम दास जी की छावनी वार्ड में कहा कि कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यालय सहादतगंज में कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से प्रधानमंत्री का सीधा संवाद है। इसके माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी, स्वदेशी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के विषयों को निरंतर प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More