राम मंदिर ट्रस्ट प्रमुख के. परासरण पहुंचे अयोध्या….राम मंदिर बनता देख किया प्रणाम

राम मंदिर ट्रस्ट प्रमुख के. परासरण पहुंचे अयोध्या…राम मंदिर बनता देख किया प्रणाम |

 

अयोध्या:- भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। और मंदिर निर्माण को देखने आज श्री रामलला का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में लड़ने वाले वयोवृद्ध अधिवक्ता के परासरण अयोध्या पहुंचे है।इस दौरान उन्होंने रामलला का दर्शन पूजन किया। और अयोध्या में भ्रमण कर अयोध्या के विकास की जानकारी भी ली। कहा जाता है कि के परासरण राजीव गांधी जी के सलाहकार हुआ करते थे। और आज उनके कठिन परिश्रम ही रहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में फैसला दिया। और अब भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।
इनके बारे में जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि केशव परासरण इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय में उनके सलाहकार हुआ करते थे हिंदू कानून के बड़े जानकार हैं रामलला का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट में इन्हीं के माध्यम से रामलला के पक्ष में तर्क दिया गया था चंपत राय के मुताबिक वयोवृद्ध केशव परासरण ने रामलला के पक्ष में खड़े रहकर लगभग 2 घंटे तर्क दिए 2 घंटे तक बैठते नहीं थे फैसले के वक्त आखिरी बहस के दरमियान लगभग 16 से 17 घंटा बोले हैं चंपत राय ने कहा कि 6 महीने तक रामलला के फाइल के अलावा उन्होंने कोई दूसरा फाइल देखा नहीं केवल राम लला का केस देखने कोर्ट में आते थे सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट जब आया तो वह जजमेंट रामलला का था।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक 26 नवंबर 2020 को रामलला के मुकदमे में फैसले के प्रति रामलला को समर्पित करने खुद आए थे तत्कालीन कमिश्नर ने फैसले के प्रति को रामलला के तरफ से स्वीकार किया था वह जजमेंट रिकॉर्ड रूम में रखा गया है। उस जजमेंट को हम लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि आज प्रातकाल कहने लगे अयोध्या नगर का भ्रमण करूंगा दर्शन करूंगा रामलला का दर्शन किया और रामलला की आरती उतारी है मंदिर निर्माण की प्रगति से रूबरू हुए रामसेवक पुरम में चल रही है पत्थरों की तराशी को भी देखने पहुंचे केशव पाराशर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी भी हैं।
editor

Recent Posts

शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प।

शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

2 days ago

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर।

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More

2 days ago

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार।

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More

4 days ago

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More

6 days ago

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ उत्सव। अयोध्या।

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More

7 days ago