Categories: खेल जगत

एशिया कप में अफगानिस्तान की धमाकेदार शुरुआत श्रीलंका को 8 विकेट से हराया |

एशिया कप में अफगानिस्तान की धमाकेदार शुरुआत श्रीलंका को 8 विकेट से हराया |

एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें अफगानिस्तान में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया मैच में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया , इसी वजह से श्रीलंका की पूरी टीम उनके सामने 105 रन पर ढेर हो गई।
अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों पर विकेट पर खड़े होने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम 105 रनों पर ऑल आउट हो गई |अफगानिस्तान की तरफ से फसलहक फारूकी ने 11 रन देकर तीन विकेट चटकाए इसके अलावा मोहम्मद नबी राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की।
श्रीलंका की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेल नहीं पाया भानुका राजपक्षे ने 38 रन और करुणारत्ने ने 31 रनों की पारी की बदौलत मैच में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया | श्रीलंका का स्कोर एक समय 70 रन पर 8 विकेट गिर चुके थे।

श्रीलंका के 105 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद शानदार रही हजरतउल्लाह जजाई और रहमतउल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी की दोनों ने महज 6 ओवर में 83 रनों की साझेदारी की। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने जाम मैच 11 ओवर में 2 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया | रहमतउल्लाह गुरबाज ने 40 और हजरत उल्लाह जजाई ने 38 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी टीम को एक शानदार जीत दिलाई।

 

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी खींचतान खत्म करने पर जोर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More

6 days ago

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More

1 week ago

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago