ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:23 AM IST

रसोइयों को योगी सरकार: की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

images 2 2 - रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों के सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह का आयोजन रविवार को सर्किट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद्र सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि अयोध्या के 1,918 विद्यालयों में 4,711 रसोइये पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों का मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रतिमाह कर दिया है। वहीं यूनिफॉर्म के लिए दी जाने वाली राशि भी ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 कर दी गई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इसके साथ ही भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए एमओयू के तहत दुर्घटना अथवा आकस्मिक घटना की स्थिति में तत्काल ₹2 लाख की सहायता और प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रसोइयों के हित में लिए गए निर्णय उनके कार्य के महत्व को दर्शाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि रसोइये बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि रसोइये विद्यालयों में बच्चों के भोजन और स्वास्थ्य का उसी तरह ध्यान रखती हैं, जैसे मां अपने बच्चों का रखती है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को प्रतिदिन गर्म, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों का योगदान महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में अतिथियों ने रसोइयों को बढ़े हुए मानदेय के प्रतीकात्मक चेक और कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए।

संचालन एसआरजी डॉ. अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। अंत में बीएसए लाल चंद्र ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार जताया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में रसोइये मौजूद रहे।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT