
#image_title
रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की पावन बेला में रामनवमी पर श्रद्धालुओं का हर्ष शिखर पर है। रामनवमी से ठीक एक दिन पहले बुधवार को एक लाख 76 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया। यह पहला अवसर है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान राम लला के दर्शन किए हैं।
वर्ष 2022 में पहली जनवरी को एक लाख 37 हजार भक्तों ने दर्शन किए थे। इस वर्ष एक जनवरी को एक लाख 19 हजार लोगों ने रामलला के दरबार में शीश नवाया था, लेकिन रामनवमी की पूर्व संध्या यह आंकड़ा पौने दो लाख से अधिक रहा, जो एक दिन में सर्वाधिक है। अनुमान है कि रामनवमी के दिन यह कीर्तिमान भी टूट जाएगा। लाखों श्रद्धालु रामनगरी पहुंच चुके हैं।
रामलला के दर्शन मार्ग पर जांच के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या की गणना की जाती है। पौने दो लाख से अधिक श्रद्धालु जहां रामलला का दर्शन करने पहुंचे तो वहीं कनक भवन, हनुमानगढ़ी, छोटी देवकाली आदि मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
वर्ष 2019 नवंबर में सर्वोच्च निर्णय आने के बाद से ही श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। अब जब राममंदिर निर्माण अपने उत्तरार्द्ध की ओर अग्रसर है तो रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या भी विशिष्ट अवसरों पर कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More