
#image_title
बीकापुर सर्किल के तारुन थाने के परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में प्रेमी युगल जोड़े ने मां दुर्गा को साक्षी मानते हुये सात फेरे लेकर एक साथ जीने के लिये कसम खाई। इस दौरान दोनों पक्षो के परिजन मौके पर मौजूद रहे।शादी करने वाली युवती दलित तो युवक मौर्य परिवार से है। तारुन थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी एक युवती का बीकापुर कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा रामनगर खजुरहट के निवासी अजीत मौर्य नामक युवक से युवती के गांव ननिहाल आते जाते प्रेम सबन्ध हो गया था और दोनों गैर जनपद फरार हो गये थे। युवती के परिजनों की शिकायत पर मुकामी पुलिस ने युवती सहित युवक को बरामद कर लिया था। लेकिन दोनों प्रेमी युगल के बालिग होने के कारण दोनों साथ में रहने पर राजी हो गये थे।जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को थाने बुलाकर प्रेमी युगल की बातों को रखा। जिस पर दोनों पक्ष युवक युवती के फैसलों पर मुहर लगाते हुये आपसी सुलह समझौता कर लिया और दोनों पक्षो की मौजूदगी में परिसर में स्थित मंदिर में मां दुर्गा को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गये और खुशी से घर चले गये। थाने में शादी रचाने वाले प्रेमी युगल युवती दलित परिवार से है तो युवक मौर्य परिवार से है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने कहा कि दोनों पक्षों ने आपस मे अपनी मर्जी से सुलह समझौते के आधार पर शादी की है। इसमें पुलिस की कोई भूमिका नही है।दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More