अयोध्या उत्तर प्रदेश

राम के नाम पर भाजपा करती है घटिया काम: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव।

राम के नाम पर भाजपा करती है घटिया काम: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव।

अयोध्या।
अयोध्या समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी को बेईमानों का दल बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा राम के नाम पर तमाम घटिया काम कर रही है। जिससे जनता परेशान है। राष्ट्रीय महासचिव मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष ललित यादव की माता की तेरहवीं में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी की ओर से उनका स्वागत किया गया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बाईपास पर एक होटल में अल्प विश्राम के दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा से अलग होने की अटकले जाहिर की। उन्होंने कहा कि कहा भाजपा से जनता परेशान और नाराज है। जनता जब दुखी है तो निश्चित रूप से भाजपा सरकार हटेगी। वहीं वन नेशन वन इलेक्शन पर शिवपाल यादव ने कहा जब भी चुनाव होंगे भाजपा हर जगह से हारेगी। इसलिए वह जनता को बहकावे में ला रही है। उन्होंने कहा कि जितने भी चुनाव हुए क्या एक साथ भाजपा ने चुनाव करवा लिए, जब कभी प्रदेशों में सरकार अल्पमत में होगी तो क्या होगा यह भाजपा के लोग हैं केवल बेईमानी करते हैं। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के सवाल पर शिवपाल ने कहा जब हमारी सरकार थी तो हमने भी व्यवस्थाएं की थी। हमारी सरकार ने 600 करोड रुपए कुंभ में खर्च किए थे, भाजपा सरकार अधिकारियों से मिलकर कुंभ के बजट का आनंद ले रही है।

मिल्कीपुर उप चुनाव को लेकर कहा कि जितने भी समाजवादी पार्टी के वोट हैं वह काटे जा रहे हैं, यह बेईमान सरकार है। भगवान राम के नाम पर कितने-कितने घटिया काम कर रहे हैं। यहां की जनता ने जैसे लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया था। उसी तरह से मिल्कीपुर में भी जनता भाजपा को हरवाएगी। स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम, बलराम यादव, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, महानगर उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, राकेश पांडे, जगन्नाथ यादव, अजय यादव, वीरेंद्र गौतम, ऋतुराज सिंह, प्रदीप यादव, अपर्णा जायसवाल मौजूद रहीं। इससे पहले रौनाही टोल प्लाजा पर सपा नेता हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज अहमद, राशिद जमील समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago