अयोध्या उत्तर प्रदेश

रामसेवकपुरम् में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर राख।

रामसेवकपुरम् में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति जलकर राख।
अयोध्या।
अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) मुख्यालय कारसेवकपुरम् के बगल रामसेवकपुरम् में भीषण आग लग जाने से लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। विश्व हिन्दू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने गुरुवार को बताया कि रामसेवकपुरम् अयोध्या धाम में दोपहर के समय भीषण आग लग जाने से 20 से 25 लाख रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गयी, मगर आग से हुये नुकसान को नहीं बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि रामसेवकपुरम् में चार-पांच घर बने हुए हैं जो श्रमिक और मूर्तिकार भी हैं। उसमें करीब 60-70 लोग रहते हैं। जिस समय आग लगी है, यह लोग श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य व दिव्य मंदिर में काम करने गये थे। इसी जगह पर श्रीरामलला से सम्बन्धित मूर्तियों का निर्माण हुआ था। भगवान के जीवन की समस्त मूर्ति यहीं पर बनायी गयी है। शिलान्यास के लिये रखे गये पत्थर भी यहीं रखे गये थे।
उन्होंने बताया कि इस भीषण आग को बड़ी मशक्कत के बाद काबू में पाया गया। चार-पांच घर जलकर राख हो गये। शर्मा ने बताया कि समय से फायर ब्रिगेड के न पहुंचने पर विश्व हिन्दू परिषद व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बड़ी मेहनत करके आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की क्षति हो चुकी थी। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं बताया है। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी ने फायर ब्रिगेड प्रशासन की लापरवाही बतायी है और नाराजगी भी व्यक्त की है।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago