ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 05:40 PM IST

राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण: में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

श्रीराममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई।

Ram Mandir Chanda sc - राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में अब 19 नवंबर को होगी सुनवाई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीराममंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़े मामले में आरोपियों की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की तारीख आगे बढ़ गई है। अब इस मामले में 19 नवंबर को सुनवाई होगी। बचाव पक्ष ने अदालत से आरोपपत्र (चार्जशीट) के साथ दाखिल सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

आरोपियों के अधिवक्ता एवं लीगल डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ कुलशेखर सिंह ने स्पेशल एंटी करप्शन कोर्ट के न्यायाधीश रजत वर्मा की अदालत में इस संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें मुकदमे से जुड़े सभी अभिलेख मुहैया कराने की मांग की गई है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

बचाव पक्ष की ओर से यह आवेदन 28 अक्टूबर को दाखिल किया गया था। इस पर सुनवाई के लिए अदालत ने पहले चार नवंबर की तारीख तय की थी, लेकिन अब अगली सुनवाई 19 नवंबर को निर्धारित की गई है। बचाव पक्ष का कहना है कि मामले में प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए चार्जशीट से संबंधित सभी दस्तावेजों का उपलब्ध होना जरूरी है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT