
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद देश के कोने-कोने से भक्त श्रीरामनगरी पहुंच रहे हैं। रेल मार्ग से ही सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसे देखते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के बाद अब अयोध्या कैंट स्टेशन पर भी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन के पास सामने एक बड़ा रैन बसेरा बनाया गया है, जिसमें 300 से भी अधिक यात्री एक साथ ठहर सकेंगे। दो माह से बन रहा रैन बसेरा अब लगभग तैयार हो चुका है।
कुछ बचे हुए काम भी एक दो दिन में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। राउंड टीन शेड के नीचे रेड कारपेट बिछाई गई है। इसके अलावा फाइवर की कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। ट्रेनों की सूचना लगातार मिलती रहे। इसके लिए साउंड रैन बसेरे तक लगाए गए हैं। रोशन के लिए हाईलोजन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से नाइट विजन सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा जवानों को भी तैनात किया जाएगा। पेयजल की व्यवस्था के साथ ही दर्जनों शौचालय भी बनाए गए हैं। आपातकालीन नंबरों का बोर्ड भी लगाया गया है। परिसर की दीवारों पर विभिन्न राज्यों की सभ्यताओं के चित्र भी उकेरे गए हैं। सीएमआई अजय बहादुर सिंह ने बताया कि आस्था स्पशेल ट्रेनें सोमवार से अयोध्या कैंट आना शुरू होंगी। इसे देखते हुए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More