अयोध्या उत्तर प्रदेश

सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो को लेकर मुकदमा दर्ज,कुमारगंज से मिल्कीपुर पेट्रोल पंप तिराहे तक हुआ था रोड शो।

सपा सांसद डिंपल यादव के रोड शो को लेकर मुकदमा दर्ज,कुमारगंज से मिल्कीपुर पेट्रोल पंप तिराहे तक हुआ था रोड शो।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव के रोड शो में उमड़े, जन सैलाब को लेकर इनायत नगर पुलिस ने अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि बीते 30 जनवरी को सपा सांसद डिंपल यादव का रोड शो कुमारगंज से लेकर मिल्कीपुर पेट्रोल पंप सहूलारा तक आयोजित किया गया था। रोड शो में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी और दर्जनों की संख्या में वाहनों का काफिला भी चल रहा था।

जिसको लेकर इनायत नगर थाने के उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह द्वारा वीडियोग्राफी भी कराई गई और थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित वाहनों की संख्या से अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया है तथा अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक साइड से न चलकर दोनों लेन का प्रयोग करके रोड शो हेतु ली गई अनुमति की अवहेलना की गई है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे ने थाने के उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 223 ए – बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

editor

Recent Posts

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More

5 days ago