अयोध्या उत्तर प्रदेश

रडार पर 30 निजी अस्पताल को नोटिस, पंजीकरण न होने और अन्य खामियों की सूचना मिलने के बाद हुई कार्रवाई।

रडार पर 30 निजी अस्पताल को नोटिस, पंजीकरण न होने और अन्य खामियों की सूचना मिलने के बाद हुई कार्रवाई।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में जगह-जगह खुले क्लीनिक व अस्पतालों की धरपकड़ से पहले बीच स्वास्थ्य विभाग के रडार पर 30 निजी अस्पताल आ गए हैं। इन अस्पतालों को विभाग की तरफ से कारण बताओ नोटिस भेजकर एक हफ्ते में जवाब मांगा गया है। इससे अस्पताल प्रबंधकों में खलबली मच गई है।

स्वास्थ्य विभाग में 180 के करीब निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। सभी मानकों को पूरा करने वाले अस्पतालों का ब्योरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पास है, लेकिन इधर कुछ दिनों से आ रही शिकायतों पर कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने ऐसे अस्पतालों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे, जो बिना पंजीकरण व मानकों के अनुसार नहीं चल रहे हैं।

उन्होंने नोडल अधिकारी को आदेशित करते हुए कहा कि जिले में बिना पंजीकरण के एक भी क्लीनिक अस्पताल संचालिन नहीं होने चाहिए।

हाल ही में निजी अस्पतालों का नोडल अधिकारी बनाए गए डॉ संदीप शुक्ला ने जांच पड़ताल के बाद तारुन, मवई, मिल्कीपुर, रुदौली व सोहावल के 30 निजी अस्पतालों की कुंडली तैयार कर है कार्यवाहक सीएमओ को सौंपी है। इसके बाद अस्पतालों को नोटिस भेजे गये।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago