अयोध्या उत्तर प्रदेश

युवक पर जानलेवा हमला, सोने की चेन छीनी, FIR दर्ज।

युवक पर जानलेवा हमला, सोने की चेन छीनी, FIR दर्ज।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में कचहरी से घर लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। हमलावरों ने लाठी-डंडों, धारदार हथियार और पिस्टल से युवक को पीटा और उसकी सोने की चेन छीन ली।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ये घटना 8 अक्टूबर शाम करीब 5:30 बजे जेल के समीप ओवरब्रिज पर हुई। पीड़ित अमित कुमार शुक्ला पुत्र राजबहादुर शुक्ला ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार शुक्ला (जो उनके पट्टीदार हैं) और रमेश तिवारी उर्फ सिप्पू (धर्मेंद्र के मौसेरे भाई) सहित चार अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे, धारदार हथियार और पिस्टल तानकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान अमित कुमार शुक्ला के शरीर और गले में गंभीर चोटें आईं। हमलावर उन्हें गालियां देते और जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित ने पुलिस से अपनी जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है। अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनका आरोप है कि आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे मजबूरन धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago