
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर थाना क्षेत्र में कैंसर रोगी मजदूर का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे दला गांव निवासी मृतक राम भवन प्रजापति के गले में करीब डेढ़ वर्ष से कैंसर था। जिसका इलाज लखनऊ के केजीएमयू में चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना खंडासा क्षेत्र के पूरे दला गांव निवासी 45 वर्षीय राम भवन प्रजापति का गांव के दक्षिण ओर स्थित बाग में एक पेड़ की डाल से शव लटका हुआ मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरीके से राम भवन को फंदे से नीचे उतरा। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों की सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी खांडसा सुधीर त्रिपाठी, उपनिरीक्षक शैलेश द्विवेदी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक राम भवन के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More
डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More
चोरी गये सामान व एक अदद अवैध चाकू के साथ वांछित शातिर चोर को थाना… Read More
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन। बीकापुर अयोध्या। अयोध्या जिले बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के… Read More