युवक ने पेड़ की डाल से लटककर लगायी फांसी

युवक ने पेड़ की डाल से लटककर लगायी फांसी

हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के पाराताजपुर गांव के पूरब स्थित गौरा तालाब के पास आम के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे युवक ने लटक जान दे दी। मृतक पाराताजपुर का ही निवासी है। मौके पर पुलिस पहुंच कर जाँच पड़ताल कर रही है।
बताया गया कि हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पाराताजपुर निवासी प्रेम कुमार (18) पुत्र राजेन्द्र कोरी का शव गांव के पूरब स्थित गौरा तालाब के पास आम के पेड़ की डाल से गमछे के सहारे लटका दिखाई दिया। सुबह लगभग साढे़ छह बजे का मामला बताया जाता है। युवक के फांसी लगाए जाने की सूचना पाराताजपुर के ग्राम प्रधान ने हैरिंग्टनगंज पुलिस को दिया। बकरीद का त्यौहार की सतर्कता के चलते पुलिस घटनास्थल पर काफी देर से पहुंची। हालांकि बताया जा रहा है कि घटना का कारण जाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

13 minutes ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

57 minutes ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

59 minutes ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago