युवक का लटकता मिला शव।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में रविवार की सुबह कमरे में युवक का लटकता शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को उतरवाकर विधिक कार्यवाही में जुटी है। कुड़वार थाना क्षेत्र कुड़वार ग्राम पंचायत के पूरे रघुनाथ मिश्र निवासी लालमणि शुक्ला का 30 वर्षीय (पुत्र) आलोक कुमार शुक्ला शनिवार की शाम परिजनों के साथ भोजन के बाद अपने कमरे में सो गया। रविवार की सुबह जब आलोक कुमार शुक्ला अपने कमरे से बाहर नही निकला, तो परिजन जब उसके कमरे की तरफ गए तो, देखा कि आलोक का शव कमरे में लगी लोहे की सरिया मे साड़ी के सहारे लटक रहा था। आलोक का शव लटकता देख परिजनों मे कोहराम मच गया। आवाज सुन कर पहुंचे पड़ोसियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवा कब्जे में ले लिया। 

बताते चलें कि मृतक आलोक की (पत्नी) प्रियांशी मायके गई हुई थी। अभी करीब चार माह पहले उसे (पुत्र) रत्न की प्राप्ति हुई थी। सूचना पर पहुंची प्रियांशी व माता पिता व बड़े भाई गुड्डू को रो रो कर बुरा हाल है। आलोक के मौत की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तरह तरह के कयास लगा रहें हैं। कुड़वार थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा भर विधिक कार्यवाही की जा रही है

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

5 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago