
पीएम मोदी और बीजेपी सरकार की योजनाएं हर किसी की जिंदगी बना रहीं आसान:- लल्लू सिंह।
अयोध्या।
अयोध्या ग्राम पंचायत भगवाभीट के प्राइमरी स्कूल में नवनिर्मित बाउंड्री वॉल व ओपन जिम का लोकार्पण अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास की चाभी भी प्रदान की। समारोह को संबोधित करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा ने विकसित भारत निर्माण का जो संकल्प लिया था उसे पूरा कर दिखाया। उन्होंने किसानों एवं महिलाओं के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही, योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजनाएं पूरी तरह से फलीभूत भी हो रही हैं, सांसद ने कहा कि किसानों के हित में सिंचाई पंप की विद्युत बिल माफ कर प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ किए गए वादे को पूरा किया है। गैस सिलेंडर का दाम 100 रुपये कम करके सरकार ने महिलाओं के किचन को लाभ पहुंचाया है।
भाजपा के शारदा यादव, खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह, व्यापारी नेता मनोज जायसवाल, ओम प्रकाश यादव, बालक राम यादव, रामगोपाल माझी, नीरज सिंह, अजय सिंह, रमेश सिंह, डॉ श्रीनाथ कनौजिया समेत तमाम ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More