युवक एवं महिला मंगल दल को खेल किट का हुआ वितरण।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में बुधवार को बीकापुर विकासखंड सभागार में ब्लॉक क्षेत्र के 13 ग्राम पंचायतों मे गठित महिला एवं युवक मंगल दल के सदस्यों को खेल प्रोत्साहन सामग्री खेल किट का वितरण किया गया।
इस मौके पर मौजूद ब्लाक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें बुनियादी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। युवा खेल अधिकारी राहुल पाठक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए विभाग द्वारा संचालित की जारी योजनाओं की जानकारी दी गई। खेल किट वितरण कार्यक्रम में 13 ग्राम पंचायतों के महिला और युवक मंगल दल में खेल किट का वितरण किया गया।