
सुल्तानपुर महाकाल एक्सप्रेस के एसी कोच में यात्रा कर महिला का बैग चोरी करने वाले कोच अटेंडेंट को जीआरपी टीम ने बुधवार को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन व नकदी बरामद की।
जीआरपी प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गाड़ी संख्या 20414 महाकाल एक्सप्रेस के एसी कोच से यात्रा के दौरान तीन महीने पहले सिविल लाइन की गिरीश कुमारी जायसवाल का बैग चोरी हो गया था।
उन्होंने कोच अटेंडेंट भैरोपुर थाना कूरेभार के धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जीआरपी टीम ने बुधवार को प्लेटफार्म एक से आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन व नकदी बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। जीआरपी टीम में एसआई सिद्धार्थ सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार व अरविंद यादव शामिल रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More