
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अधिवक्ता सहित चार लोग घायल हो गए। तीन को गंभीर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार देर शाम मलेथू कनक रेलवे हाल्ट स्टेशन के समीप दो बाइकों में टक्कर हो गई। जिसमें राम आशीष निवासी जानकीपुर लुत्फाबाद बछौली की मौत हो गई। अनुराग, शुभम और किशन सभी निवासी ग्राम लुत्फाबाद बछौली जानकीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी बीकापुर लाया गया। हालत चिंताजनक देख सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
दूसरी सड़क दुर्घटना बुधवार सुबह अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर चांदपुर के समीप हुई। जिसमें बीकापुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता आलोक सिंह घायल हो गए। यह हादसा साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ। प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More