
बाराबंकी जिले के एक होटल पर पुलिस ने छापा मारा, तो होटल में कई प्रेमी जोड़े थे जो कई दिन से यहां आ रहे थे, छापा मारा गया तो सभी स्कूली छात्र छात्राएं निकले। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस को कई दिन से यहां गलत काम होने की खबर मिल रही थी।
पुलिस को काफी समय से इस होटल में स्कूली प्रेमी जोड़ों के आने की सूचना मिल रही थी,कोई अप्रिय घटना न हो जाए इसलिए सीओ ने आज पुलिस टीम के साथ होटल पर छापा मारा, छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को होटल के कमरों से कई स्कूली छात्र-छात्राएं मिले।
सीओ ने बताया कि होटल में पाए गए सभी स्कूली बच्चे 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं,यदि बच्चे बालिग हैं तो उसमें हम इंटरफेयर नहीं कर सकते, सुरक्षा की दृष्टि से सभी से पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा, सीओ ने बताया कि होटल और ढाबा वालों से एक मीटिंग की जाएगी और उन्हें यह बताया जाएगा कि वहां पर आने वाले कपल की पूरी जानकारी रखें और उनके गाड़ी के नंबर भी नोट करें।
छापेमारी का यह पूरा मामला लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर अतरौली मोड के पास स्थित गीता होटल एण्ड रेस्टोरेंट का है, सीओ सदर सुमित त्रिपाठी को कई दिन से स्कूली प्रेमी जोड़ों के आने की खबर मिल रही थी,सूचना देने वाले लोगों का कहना था यहां हर दिन स्कूली छात्र-छात्राएं आते हैं और कई-कई घंटे होटल के कमरों में रहते हैं।
पुलिस के आने की जानकारी होते ही वहां मौजूद स्कूली छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया,पुलिस टीम ने होटल के कमरों से कई स्कूली छात्र-छात्राओं को बरामद किया, पुलिस ने जांच पड़ताल की जिसमें सभी ने अपनी उम्र 18 साल से ज्यादा बताई, सीओ ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से सभी से पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More
श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More
चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More
40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More
12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More
ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More