
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली के बिजड़ी गांव में आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटके एक महिला के शव की जानकारी उसकी मोबाइल के लोकेशन से हुई। पुलिस ने पति की ओर से दर्ज कराई गई गुमशुदगी पर मृतका के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो घटना सामने आई।
कोतवाली रुदौली के ग्राम बिजड़ी में गुरुवार को लालता प्रसाद यादव की पत्नी अमरावती से घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज पत्नी बिना बताए चली गई। देर रात और सुबह तलाश करने पर अमरावती नहीं मिली तो पति ने कोतवाली रुदौली में शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई।
कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम बिजड़ी के लालता की पत्नी अमरावती के मोबाइल की लोकेशन पर उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में लगे आम के पेड़ से लटकता पाया गया। बताया कि नायब तहसीलदार रुदौली अनूप श्रीवास्तव की मौजूदगी में शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More