
अयोध्या श्रीराम नगरी में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने शनिवार सुबह श्रीराम लला के दर्शन किए। राममंदिर निर्माण कार्य भी देखा। इसके बाद प्रसिद्ध मंदिर कनक भवन में भी दर्शन पूजन किया, आरती उतारी।
इस दौरान वीडियो कॉल पर उन्होंने अपनी वृद्ध माताजी को भी कनक बिहारी सरकार के दर्शन कराए। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अनुपम खेर ने कहा कि यह धरती बहुत पवित्र है। यहां के कण कण में भगवान राम विराजमान है। मेरी पूरे भारत और पूरे विश्व में रहने वाले सनातन धर्मियों से अपील है कि वह अयोध्या जरूर आए और यहां आकर भगवान श्रीराम लला का सानिध्य को प्राप्त करें।
आज भगवान श्रीराम लला से सभी सनातन धर्मियों के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा है। मैंने तो उनके लिए भी आशीर्वाद मांगा है जो सनातन को नहीं मानते हैं। भगवान श्रीराम सभी का कल्याण करें।
श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के सवाल पर अनुपम खेर ने कहा कि मुझे निमंत्रण मिलेगा तो भी आऊंगा अगर नहीं मिलेगा तो भी सामान्य श्रद्धालु की तरह ही कतार में लगकर श्रीरामलला के दर्शन जरूर करूंगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More