अंबेडकरनगर - अयोध्या

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज, एसोसिएट प्रोफेसर ने लगाया ये गंभीर आरोप।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर मुकदमा दर्ज, एसोसिएट प्रोफेसर ने लगाया ये गंभीर आरोप।

अम्बेडकरनगर_उत्तर प्रदेश।

अम्बेडकर नगर जिले में राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में विवादों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर पैथालॉजिस्ट डॉ. राजेश गौतम ने प्राचार्य पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अलीगंज थाने में पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर प्राचार्य के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि अलीगंज थाने में दी तहरीर में डॉ. राजेश ने बताया कि बीते 12 फरवरी को मेडिकल कॉलेज में परीक्षा थी। वह समय में परिवर्तन हो जाने के चलते क्लास लेने के लिए चले गए। वहां से परीक्षा शुरू होने से पहले नहीं पहुंचे। जिसके बाद 19 फरवरी को प्राचार्य ने एक नोटिस भेजा। नोटिस में कहा गया कि परीक्षा में आप विलंब से पहुंचे हैं। मंगलवार को वह अपनी बात रखने के लिए प्राचार्य डॉ.अमीरुल हसन के कार्यालय पहुंचे।

पींड़ित डॉक्टर ने आरोप लगाया कि कार्यालय में दाखिल होते ही प्राचार्य भडक़ गए और अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। उन्होंने अपनी बात रखनी चाही तो सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर उन्हें पकडक़र बाहर कर देने को कहा गया। साथ ही उनके पास मौजूद अन्य चार्ज भी छीन लेने की धमकी दी गई। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के इस रवैये से वह काफी आहत हैं। बाद में उन्होंने अलीगंज थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है। इससे पहले भी प्राचार्य अमीरुल हसन पर छात्र-छात्राओं से अभद्रता करने का आरोप लग चुका है। छात्रों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भी लिखा था।

अलीगंज थाना प्रभारी गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले प्राचार्य अमीरुल हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago