बीकापुर - अयोध्या

मुठभेड़ में गोवध के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद, मुठभेड़ में एक को पैर में लगी गोली।

मुठभेड़ में गोवध के दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा कारतूस बरामद, मुठभेड़ में एक को पैर में लगी गोली।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सीमांत इलाके में विसुही नदी के कछार में हुये गोवध प्रकरण में पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक को पैर में गोली लगी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिन पूर्व बीकापुर कोतवाली और हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित नदी के कछार क्षेत्र में गौ हत्या की वारदात हुई थी।हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की थी और फिर बीकापुर कोतवाली में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई थी।

सीओ बीकापुर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की तफ्तीश में जुटी कोतवाली पुलिस की माता प्रसाद इण्टर कालेज विट्ठलपुर निधिंयावा से कुछ दूर  पहले आरोपियों से मुठभेड हुई है। जिसके बाद गोवध निवारण व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित मो मुस्तफा उर्फ चाँद बाबू निवासी ग्राम माझाँ सोनौरा थाना हैदरगंज और मो जमील निवासी बरावं थाना बल्दीराय, सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड में मो मुस्तफा उर्फ चाद बाबू के दाहिने पैर मे गोली लगी है, जिसको सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ विभिन्न मामलों के आठ तथा मो.जमील के खिलाफ तीन मामले दर्ज मिले हैं ।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

2 days ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago