अयोध्या उत्तर प्रदेश

सांसद संजय सिंह का केंद्र पर हमला, बोले, तीन करोड़ घुसपैठियों का हिसाब दो।

सांसद संजय सिंह का केंद्र पर हमला, बोले, तीन करोड़ घुसपैठियों का हिसाब दो।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ भाजपा तथा चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए। केंद्रीय गृह मंत्री के देश में तीन करोड़ घुसपैठिये होने के बयान पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि पिछले 12 वर्षों से नरेंद्र मोदी और अमित शाह क्या कर रहे थे? अगर देश में इतने घुसपैठिये हैं तो अब तक कितनों को बाहर निकाला गया, इसका हिसाब जनता को दिया जाना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा कि सरकार बताए कि पिछले 12 वर्षों में कितने घुसपैठियों को वापस भेजा गया और एसआईआर के दौरान कितने घुसपैठिये मिले। उन्होंने इसका पूरा आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग की। एसआईआर पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दावा किया कि इसमें 13 करोड़ 37 लाख नाम काटे गए हैं। इनमें 2.8 करोड़ मृतक, 6.3 करोड़ शिफ्टेड, एक करोड़ डुप्लीकेट और तीन करोड़ अनुपस्थित मतदाता बताए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ने विपक्ष समर्थित मतदाताओं के नाम काटे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। 

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और जमीन खरीद में कथित घोटाले का मुद्दा उठाते हुए संजय सिंह ने कहा कि इस मामले में 304 वीडियो सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए।

प्रदेश की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने बांदा मेडिकल कॉलेज में आवारा कुत्ते के हमले में बच्चे की मौत की घटना का जिक्र किया। उन्होंने इसे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताया।

धीरेंद्र शास्त्री के कथित विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर उत्तर प्रदेश पुलिस को स्वतः संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज करना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा नेताओं की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। ओपी राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बाहुबलियों और खुद को गुंडा बताने वालों को लेकर तंज कसा।

editor

Recent Posts

श्रीराम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू।

श्रीराम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप बिछाने का महाअभियान शुरू। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

17 hours ago

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

आगामी दीपोत्सव 2026 की तैयारियां परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी।

आगामी दीपोत्सव 2026 की तैयारियां परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। अयोध्या।  अयोध्या… Read More

3 days ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

3 days ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

3 days ago