
अयोध्या जिले के मिल्कीपुर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली देते हुए पीटने लगा। किशोरी ने जब गुहार लगाई तो आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग शौच के लिए जा रही थी। तभी आरोपी ने उसको रास्ते में रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर थप्पड़ मारा। गुहार लगाने पर मौके से युवक भाग गया था। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ तथा पॉस्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दिया था कि किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला युवक राम मूरत निवासी मुकीमपुर (उर्फ) पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सगरौना मंदिर ढ़ेमा वैश्य के पास खड़ा है। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आए। जहां पर विधिक कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More