
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने श्रृंगी ऋषि धाम का किया निरीक्षण।
अयोध्या।
अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज में स्थित श्रृंगी ऋषि धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने पर्यटकीय सुविधाओं के दृष्टिगत श्रृंगी ऋषि व माता शान्ता देवी के समाधि स्थल की छत की मरम्मत, लगभग 100 मीटर पक्का घाट आगे बढ़ाने, एक अतिरिक्त टॉयलेट, महिलाओं के लिए क्लॉथ चेजिंग रूम की मांग की गई।
संतोष शर्मा ने अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के कामों में सम्मिलित पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत प्राचीन स्थान के सौंदर्यीकरण कराये जाने के उद्देश्य से स्थल पर उपस्थित अधिकािरयों को निर्देशित किया कि आरक्षित भूमि पर पर्यटकों के बैठने के लिये फर्नीचर, टीन शेड, सोलर लाइट की व्यवस्था जरूरी है। सरयू नदी के घाट पर 100 मीटर पक्का घाट, पुराने बने चेंज रूम का जीर्णोद्धार, एक अतिरिक्त टॉयलेट, एक सेल्फी प्वाइंट, आश्रम की पहचान के लिए विशाल शिलालेख, श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत वाटर फेसिंग जंजीर के साथ, भू-दृश्य आदि की स्थापना के लिए डीपीआर तैयार कर परिषद के कार्यालय में तीन दिन के अंदर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उपस्थित ज्वांइट सीईओ को निर्देशित किया कि उपजिलाधिकारी सदर श्रृंगी ऋषि आश्रम धाम की भूमि की पैमाइश हेतु पत्राचार कर आख्या प्राप्त की जाए।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More