
मुख्यमंत्री की पार्टी पदाधिकारियों के संग बैठक में नहीं दिखे पूर्व सांसद लल्लू सिंह।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत के लिए सीएम लगातार अयोध्या का दौरा कर रहे हैं। पदाधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों को जीत के मंत्र दे रहे है। संवाद और सम्पर्क से बूथ से विधानसभा जीतने की बातें हो रही है। लेकिन इस सब के बीच भाजपा संगठन में आपसी कलह खुल कर सामने आने लग गई है। गुरूवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मिल्कीपुर में जनसभा की। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
बैठक में प्रभारी मंत्री, उपचुनाव में लगे सरकार के अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों के साथ पूर्व पदाधिकारी तथा पूर्व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। लेकिन अयोध्या (फैजाबाद) के पूर्व सांसद लल्लू सिंह मौजूद नही थे। बैठक में असमंजस की स्थिति तब बनी जब सीएम योगी ने स्वंय पूछा कहां है लल्लू सिंह। बैठक में मौजूद एक पदाधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना नही है।
उन्हें सूचना नही है इस बात से भाजपा की अर्न्तकलह खुल कर पटल पर आने लगी है। जिला संगठन ने इसकी सूचना पूर्व सांसद को नही दी या फिर किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि ने दबाव बना कर इसकी सूचना नही देने दी। यह तो भाजपा के अंदर खेमें की बात है। लेकिन वर्चस्व की यह जंग में मिल्कीपुर उपचुनाव जीतने की रफ्तार पर एक स्पीड ब्रेकर के जैसे है। कुछ इसी प्रकार की असहजता कुछ दिन पहले प्रेस कान्फरेंस से पूर्व सांसद के नाराज हो कर चले जाने पर भी हुई थी। लोकसभा फैजाबाद से दो बार सांसद व 5 बार के विधायक लल्लू सिंह प्रदेश सरकार में मंत्री व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी रह चुके हैं। संगठन में वर्चस्व स्थापित करने की यह जंग कहीं उप चुनाव पर भारी न पड़ जाए।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More