मिल्कीपुर-अयोध्या

मिल्कीपुर विधायक और तहसीलदार की गाडियां टकराई।

मिल्कीपुर विधायक और तहसीलदार की गाडियां टकराई।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के  पूराकलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानी बाजार के निकट ओवरब्रिज पर मिल्कीपुर विधायक व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद तथा तहसीलदार मिल्कीपुर की गाड़ियां आमने-सामने से टकरा गईं। भीषण रूप से हुई इस दुर्घटना में दोनों गाड़ियों पर सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद अयोध्या से अपने विधानसभा क्षेत्र में एक शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधने जा रहे थे तभी हाईवे रानी बाजार ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से मिल्कीपुर तहसीलदार प्रदीप कुमार की गाड़ी ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में विधायक अवधेश प्रसाद के साथ-साथ तहसीलदार मिल्कीपुर प्रदीप कुमार,नायब तहसीलदार श्वेताभ सिंह व आनंद प्रकाश राय बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री के सैकड़ो समर्थक घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची थाना पूराकलंदर की पुलिस ने दुर्घटना में दोनों पक्षों में से किसी के घायल न होने से राहत की सांस लिया और सड़क पर लगे जाम को खुलवाते हुए आवागमन को बहाल कराया। दुर्घटना के बाद मिल्कीपुर विधायक व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए।

editor

Recent Posts

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

10 minutes ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

12 minutes ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

3 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

3 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

3 days ago

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त।

डीजल चुराना पड़ा भारी, संविदा चालक की सेवा समाप्त। अयोध्या। अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश… Read More

3 days ago