मिल्कीपुर में मंदिर के बाहर सो रहे युवक की हत्या:गले पर धारदार हथियार से किया हमला,

मिल्कीपुर में मंदिर के बाहर सो रहे युवक की हत्या:गले पर धारदार हथियार से किया हमला, 2 महीने से मामा के यहां था
पुलिस चौकी देवगांव अंतर्गत भुवापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर रात में सो रहे युवक पंकज शुक्ला की गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह जानकारी मिलने के बाद इलाकाई पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए गहन छानबीन में जुट गई है। मृतक पंकज शुक्ला पुत्र राज नारायण शुक्ला निवासी जनपद अमेठी अपने मामा श्याम नारायण मिश्रा के यहां 2 माह से रह रहा था।
मिल्कीपुर तहसील के थाना कुमारगंज के भुवापुर गांव निवासी श्याम नारायण मिश्रा का भांजा पंकज शुक्ला लगभग 2 माह से श्याम नारायण के घर पर रहता था। बीच-बीच में वह अपने घर भी आता जाता रहता था। शनिवार की रात भोजन करने के बाद दरवाजे पर स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर सो गया।
सुबह जब घर में मौजूद परिजन मंदिर पर जाकर देखा तो पंकज का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। गले से काफी ब्लड निकला हुआ था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी को दी। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचते हुए मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी एसबी तिवारी थाना अध्यक्ष कुमारगंज विवेक सिंह ने सबका पंचायत नामा भर आते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बारे में परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। —
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago