अयोध्या: बैंक में हुआ लाखों का गबन, पूर्व शाखा प्रबंधक समेत 8 पर केस दर्ज

अयोध्या: बैंक में हुआ लाखों का गबन, पूर्व शाखा प्रबंधक समेत 8 पर केस दर्ज

अयोध्या। बड़ौदा यूपी बैंक की इनायतनगर शाखा में 6 लाख 35 हजार रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया है। मामले में शाखा प्रबंधक वाई चैतन्य नायडू ने बैंक शाखा कर्मी सहित 8 लोगों के विरुद्ध इनायत नगर थाने में गबन व धोखाधड़ी की गंभीर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
इनायतनगर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक शाखा के प्रबंधक वाई चैतन्य नायडू ने इनायत नगर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई आंतरिक जांच में यह पाया गया कि शाखा में 6 लाख 35 हजार 91 रुपए 19 पैसे की धनराशि का गबन बैंक कर्मियों सहित अन्य द्वारा कर लिया गया है।
उक्त धोखाधड़ी व गबन में तत्कालीन बैंक शाखा प्रबंधक मोहम्मद इकबाल, जय प्रकाश राय, स्शुभम द्विवेदी, रवि प्रकाश राय, कमलेश कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश पांडे, राजेश चंद्र श्रीवास्तव व राज नारायण मिश्रा निवासी ग्राम व पोस्ट इनायतनगर तहसील मिल्कीपुर जनपद अयोध्या शामिल हैं। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत ने मामले में उपरोक्त 8 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago