अयोध्या उत्तर प्रदेश

मिल्कीपुर ग्राम न्यायालय में सुविधाओं की कमी पर जिला जज का निरीक्षण,

मिल्कीपुर ग्राम न्यायालय में सुविधाओं की कमी पर जिला जज का निरीक्षण।

a132f374 f1eb 41f8 9be4 17fe8b827ecf 1770125577195 - मिल्कीपुर ग्राम न्यायालय में सुविधाओं की कमी पर जिला जज का निरीक्षण,

अयोध्या।

अयोध्या के जिला जज रणंजय वर्मा ने मंगलवार को अयोध्या जिले के मिल्कीपुर क्षेत्र में स्थित ग्राम न्यायालय का निरीक्षण किया। यह कदम मिल्कीपुर बार एसोसिएशन द्वारा मौजूदा न्यायालय भवन की दयनीय स्थिति और सुविधाओं के अभाव को लेकर सौंपे गए ज्ञापन के बाद उठाया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला सत्र न्यायाधीश प्रेम प्रकाश भी उनके साथ मौजूद रहे।

जिला जज ने इनायत नगर के पास पांच नंबर चौराहा पर किराए के भवन में चल रहे ग्राम न्यायालय का प्रत्यक्ष रूप से आकलन किया। इसके अलावा, उन्होंने न्यायालय को शिफ्ट करने के लिए चयनित नई भूमि का एसडीएम सुधीर कुमार और राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया।

बार एसोसिएशन ने अपने ज्ञापन में बताया था कि वर्तमान न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं और वादकारियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बुनियादी सुविधाओं का अभाव इतना गंभीर है कि कागज, टिकट और आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण न्यायिक कामकाज बाधित होता है। अधिवक्ताओं ने कहा कि न्याय मांगने वालों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

निरीक्षण के बाद, जिला जज रणंजय वर्मा ने उपस्थित अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि ग्राम न्यायालय को उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को सहज और सम्मानजनक माहौल मिल सके।

इस अवसर पर ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश अजय कुमार के साथ तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के अध्यक्ष रमेश पांडेय, बृजेश पांडेय, अरविंद पांडेय, अरुण श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह और दिनेश कांत यादव सहित कई अधिवक्ता भी निरीक्षण में उपस्थित रहे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago