
मालेगांव केस में साध्वी प्रज्ञा सहित 7 लोगों को बरी किए जाने पर अयोध्या में जश्न।
अयोध्या।
अयोध्या मालेगांव बम विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सातों आरोपियों को बाइज्जत बरी किए जाने के बाद पूरे देश में जहां सियासी हलचल तेज है, वहीं अयोध्या में इस फैसले पर खुशी का माहौल देखने को मिला।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने इस निर्णय को ‘सनातन की विजय‘ बताया और श्रद्धालुओं में लड्डू बांटकर खुशियां मनाईं। राजू दास ने हनुमानजी का पूजन-अर्चन कर देश की न्यायपालिका का आभार जताया। उन्होंने कहा, जिस भगवा को आतंकवाद से जोड़ा गया था, आज उसी भगवा की गरिमा पुनः स्थापित हुई है। 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई गई थी, अब कोर्ट के फैसले ने न्याय किया है।
महंत राजू दास ने इस मौके पर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा, क्या अब सोनिया गांधी माफी मांगेंगी? क्या वो नेता जो लगातार सनातन धर्म को अपमानित कर रहे थे, अपने बयान वापस लेंगे?”
उन्होंने आगे कहा, सनातन धर्म हर कंकर में शंकर को देखता है, ऐसे धर्म को आतंकवाद से जोड़ना एक गहरी साजिश थी। हम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं और इसे धर्म की जीत मानते हैं। हनुमानगढ़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और ‘जय श्रीराम’ व ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। यह फैसला सिर्फ सात लोगों की रिहाई नहीं, बल्कि पूरे सनातन समाज की प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More