
महिला ने पति व एक अन्य पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दी तहरीर।
बीकापुर _अयोध्या।
अयोध्या जिले के कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के ग्राम मरूई सहाय सिंह की निवासी सुनीता देवी ने थाना कोतवाली बीकापुर में एक तहरीर देकर अपने पति राम नेवल तथा मोहम्मदपुर निवासी एक महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तहरीर में सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति राम नेवल रेलवे में गेटमैन के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में मोहम्मदपुर गेट पर ड्यूटी कर रहे हैं। आरोप है कि पति बीते कुछ वर्षों से मोहम्मदपुर की एक महिला के साथ रह रहे हैं, जिसके बाद से घरेलू विवाद बढ़ता चला गया।
तहरीर के अनुसार 2 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 8 बजे सुनीता देवी के पुत्र अमन मोबाइल खेलते-खेलते आरोपित महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि मोबाइल टूट जाने को लेकर विवाद बढ़ा और इसी दौरान सुनीता देवी के साथ मारपीट की गई। पीड़िता का कहना है कि हाथापाई में उनके कान का झाला व गले की मटर माला टूट गई। शोर-शराबा सुनकर बेटी काजल व ग्रामीणों ने पहुंचकर बीच-बचाव कराया।
सुनीता देवी ने बताया कि विवाद के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More