महिलाओं की जागरूकता के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य जनसुनवाई।

महिलाओं की जागरूकता के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के  सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं का समाधान व अधिकारों की रक्षा तथा महिलाओं की जागरूकता के उद्देश्य से आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतु शाही की उपस्थिति में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। माननीय सदस्य श्रीमती ऋतु शाही ने बताया कि आज जनसुनवाई के दौरान लगभग 38 प्रकरण प्राप्त हुये,जिसमें माननीय सदस्य द्वारा 18 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुये शेष 20 प्रकरणों को सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा,मार-पीट,पुलिस द्वारा दुव्र्यवहार,पुलिस विभाग से सम्बंधित,कब्जे से सम्बंधित व दहेज उत्पीड़न व अन्य से सम्बंधित प्राप्त हुये,जिनको माननीय सदस्य ने प्रत्येक आवेदन को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुना गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आगामी 05 मई तक बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुये शपथ दिलाई जा रही है।

इसी क्रम में आज की जनसुनवाई की समाप्ति के पश्चात वहां उपस्थित आम जनमानस को बाल विवाह के रोकथाम की शपथ दिलायी गयी तथा उनसे अपील की गयी है कि अपने आसपास के लोगों को बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूक करें एवं कहीं बाल विवाह की सूचना प्राप्त होती है तो उसके विषय में नजदीकी थाने को सूचित करें।
जनसुनवाई के दौरान जिला सूचना अधिकारी श्री संतोष कुमार द्विवेदी,सहायक विद्यालय निरीक्षक श्री अवनीश पांडेय,सहायक दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री उपेन्द्र यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री पीयूष व थानाध्यक्ष आशा शुक्ला सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी गण/ कर्मचारीगण,शिकायतकर्ता व उनके परिजन उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago