अयोध्या उत्तर प्रदेश

महाकुंभ से श्रीरामनगरी पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रयागराज हाईवे पर लगा लंबा जाम।

महाकुंभ से श्रीरामनगरी पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रयागराज हाईवे पर लगा लंबा जाम।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी के बीकापुर क्षेत्र में महाकुंभ से आ रही श्रद्धालुओं के भीड़ से प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को लंबा जाम लग गया। श्रद्धालुओं के वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। स्थानीय पुलिस चौरे बाजार सुल्तानपुर बॉर्डर से लेकर खजुराहट, बीकापुर, जलालपुर माफी तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी रही।

श्रद्धालुओं की भीड़ रोकने के लिए बीकापुर कस्बा में स्थित मिलिट्री ग्राउंड में बनी होल्डिंग एरिया में सैकड़ों वाहनों को रोका गया। सुबह से दोपहर तक नेपाल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक समेत विभिन्न जगह के श्रद्धालु मौजूद रहे। रास्ता साफ होने के बाद वाहनों को क्रमवार रवाना किया गया। कुछ श्रद्धालु पुलिसकर्मियों से वाहन छोड़ने की मिन्नतें करते रहे। इस दौरान भूख-प्यास से परेशान श्रद्धालुओं ने मिलिट्री ग्राउंड में भोजन बनाया।

वहीं जाम से से बचने के लिए कुछ श्रद्धालु गांवों के रास्तों से निकलते रहे। दोपहर बाद वाहनों की संख्या कुछ कम होने से लोगों को राहत मिली। उधर, कई श्रद्धालुओं ने बताया कि ई-रिक्शा और ऑटो चालक मजबूरी का फायदा उठाकर फैजाबाद-नाका तक छोड़ने के लिए कई गुना ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। इसे लेकर कुछ श्रद्धालुओं ने आक्रोश भी जताया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago