whatsapp image 2024 01 26 at 110603 1706247464 - मनमोहक रही श्रीरामलला की शुक्रवार वाली श्रृंगार आरती, हल्के बादामी परिधान में वैजयंती माला पहले श्रीरामलला मुग्ध कर रहे

मनमोहक रही श्रीरामलला की शुक्रवार वाली श्रृंगार आरती, हल्के बादामी परिधान में वैजयंती माला पहले श्रीरामलला मुग्ध कर रहे

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामलला की शुक्रवार की श्रृंगार आरती मनमोहक रही। आज सुबह पूजन और श्रृंगार के बाद सुबह सात बजे रामलला का परदा हटा तो उनकी छवि मुग्ध करने वाली रही। हल्के बादामी परिधान में वैजयंती माला पहले श्रीरामलला सोने से सजे दिखे। उनके गले में हार, सिर पर सोने का मुकुट और हाथ में धनुष होकर भी वे भक्तों को आशीर्वाद देते नजर आए।
जैसे ही परदा खुला सहायक पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने श्रीरामलला की आरती शुरू की। वहां मौजूद भक्त श्रीरामलला की छवि और उनकी आरती देख मुग्ध हो गए। सहायक पुजारी प्रेमचंद त्रिपाठी ने इस सेवा में पुजारी संतोष का सहयोग किया। इसके साथ ही शुक्रवार का दर्शन का सिलसिला आरंभ हो गया। कड़ाके की ठंडक और कुहासे के बीच श्रीरामलला के भक्तों का उत्साह आज भी देखते बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *