
मनकापुर राजघराने में कुंवर विक्रम सिंह की असामयिक मौत।
गोंडा।
गोंडा जिले के मनकापुर राजघराने में युवराज की असामयिक मौत की खबर है। कुंवर विक्रम सिंह का शनिवार रात हार्टअटैक से निधन हो गया। कुंवर विक्रम के असामयिक मौत की सूचना पर लोग स्तब्ध रह गए। कुंवर विक्रम गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के चचेरे भाई थे। अचानक आई इस सूचना से हर कोई मंगल भवन की तरफ दौड़ पड़ा। पूरा मंगल भवन परिसर शोक में डूब गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए समर्थकों सहित अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने कुंवर विक्रम सिंह को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मनकापुर राजघराने के कुंवर विक्रम सिंह राजा देवेंद्र प्रताप सिंह के पौत्र थे। पूर्व मंत्री आनंद सिंह के रिश्ते में वह भतीजे थे। कुंवर विक्रम सिंह के पिता डॉ. विनय कुमार सिंह मनकापुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष थे। वर्ष 2012 में हुए निकाय चुनाव में कुंवर विक्रम सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे।वह धुसवा चांद सीट से जिला पंचायत सदस्य भी वह चुने गए थे। रविवार की सुबह जब कुंवर विक्रम सिंह सोकर नहीं उठे, तो परिवार के लोग उनको जगाने गए। लेकिन वह बिस्तर पर बेसुध पड़े हुए थे। डॉक्टरों को बुलाया गया। सीएचसी मनकापुर के चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुंवर के निधन का समाचार पाते ही मनकापुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की भीड़ उनके आवास मंगल भवन पर जुट गई। करीबियों के मुताबिक कुंवर विक्रम स्वस्थ थे। शनिवार की शाम वह भोजन करने के बाद सोने चले गए, लेकिन इसके बाद फिर उठ नहीं सके। उनके निधन का समाचार मिलते ही हर तरफ शोक व्याप्त हो गया। सोशल मीडिया पर भी कुंवर को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More