
सुल्तानपुर में स्वयं की जमीन पर मकान और टीन शेड डालकर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान चलाने वाले के उक्त टीन शेड नुमा मकान को अपना बताकर दूसरे ने बैनामा कर दिया। खुलासा होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। जिस पर जांच के बाद क्रेता, विक्रेता के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के कनेहटी गांव का है। यहां के मोहम्मद सुल्तान खान ने गाटा संख्या 10 पर टीन शेड का मकान बनाकर बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान कर रहे थे। गांव के ही मोहम्मद अलीम ने उसे अपना बताकर उसे गांव के मोहम्मद अलीम, नरगिस नौशाद, जैनब खान व साजिदा खातून के हाथ बेच (बैनामा) दिया। जिस पर गांव के अजमल व अयोध्या जिले के मेहदौना निवासी मोहम्मद अरशद गवाह हैं। जब मामले की जानकारी हुई तो बीते ग्यारह सितंबर को सुल्तान ने बल्दीराय थाने पर क्रेता, विक्रेता व गवाहों के खिलाफ केस दर्ज करने को प्रार्थना पत्र दिया।
जिस पर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने एसआई हरिश्चंद्र को जांच के आदेश दिए थे। साढ़े तीन माह बाद शिकायत सही पाए जाने पर सभी 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष आरवी सुमन ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More