अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कोर कसर : नरेन्द्र मोदी।

अयोध्या के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कोर कसर : नरेन्द्र मोदी।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा सम्बोधन 22 जनवरी राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर केन्द्रित रहा है। अपने भाषण की समाप्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अयोध्या जैसे पवित्र धाम के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मोदी इसलिए गारंटी लेता है क्योंकि उसे पूरा करने के लिए पूरा जीवन खपा देता है। दिन रात एक कर देता है।

प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश के 140 करोड़ देश वासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं। 22 जनवरी को जब प्रभु श्रीराम विराजमान हों तो अपने घर में रामज्योति जलाते हुए दीपावली की तरह जगमग कर दें। 22 जनवरी को सभी की इच्छा अयोध्या आने की होगी। परन्तु 22 जनवरी को अयोध्या न आए। जैसे 550 वर्ष इंतजार किया है। उसी प्रकार कुछ दिन और इंतजार कर लें। राममंदिर दर्शन के लिए लाखों लोग आएगें। अयोध्या को सबसे सुन्दर शहर बनाने का अयोध्यावासी संकल्प लें। देश भर के सभी मंदिरों में 14 जनवरी मकर संक्रान्ति से 22 जनवरी प्राण प्रतिष्ठा तक स्वच्छता अभियान चलना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कहा कि आज उज्जवला के लाभार्थी के यहां चाय पीने का सौभाग्य मिला। 1 मई 2016 को उद्घाटन के समय यह सोचा नहीं था कि यह योजना यहां तक जाएगी। पहले 50 से 55 वर्षो में 14 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गये थे। विगत एक दशक में 18 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गये। जिसमें 10 करोड़ गरीबों को मिले। उन्होंने कहा कि अभी एयरपोर्ट में 10 लाख यात्री प्रतिवर्ष आने की सुविधा है। जिसे बढ़ाकर 60 लाख किया जाएगा। अयोध्या रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन 10 से 15 हजार यात्री आ रहे है। जिसे बढ़ाकर 60 हजार किया जाएगा। रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ व जन्मभूमि पथ बनने से यातायात और सुगम हो जाएगा। सरयू की धारा को स्वच्छ रखने के लिए सरकार काम कर रही है। राम की पैड़ी को नया स्वरुप दिया गया।

प्रधानमंत्री जी कहा कि देश की पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से शुरू की गई है। यह बिहार के यात्रियों के दर्शन को सुगम बनाएगी। गरीबों को आधुनिक सुविधा देने के लिए इसकी शुरूआत की गई है। विकास और विरासत को वंदे भारत ट्रेन जोड़ रही है। भारत के कोने कोने से कोई न कोई यात्रा निकलती रहती है। जिनसे ईश्वर के प्रति जुड़ाव और प्रगाढ़ होता है। काशी विश्वनाथ के निर्माण के साथ 30 हजार पंचायत भवन का निर्माण भी हुआ है। महाकाल के निर्माण के साथ हर घर जल पहुंचाने के लिए 20 हजार टंकियों बनाई गयी है। आज यहां प्रगति का उत्सव है। कुछ दिन बाद परम्परा का उत्सव होगा। आज विकास को भव्य रुप में देख रहे है। कुछ दिन बाद विरासत को देखेंगे। विकास व विरासत की साझा ताकत विकसित भारत के संकल्प की ओर ले जाएगी।

editor

Recent Posts

शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प।

शराब दुकान के बाहर पेशाब करने के विवाद में खूनी झड़प। अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

13 hours ago

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर।

विधायक की छवि धूमिल करने का आरोप, 13 यूट‌यूबर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर। अयोध्या।… Read More

16 hours ago

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार।

तमंचा दिखाकर बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक फरार। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 days ago

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।

दीपोत्सव को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश।… Read More

3 days ago

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर।

दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर। अयोध्या। अयोध्या दर्शन… Read More

5 days ago

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ उत्सव। अयोध्या।

कनक भवन में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन, भगवान राम को झूला झुलाकर संपन्न हुआ… Read More

5 days ago