
भ्रष्टाचार के आरोप में हटाये गये अयोध्या मेडिकल कॉलेज के Principal, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की कार्रवाई।
अयोध्या।
अयोध्या भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय से संबद्ध किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व अनुमोदित फर्मों से खरीदी गई दवाओं और अन्य सामग्रियों के बिल के भुगतान में कमीशन की मांग की।
यह आरोप प्रथम दृष्टया जांच में सही पाए गए हैं। इसके अलावा एक अन्य संविदा कर्मचारी प्रभुनाथ मिश्रा की मौत मामले की भी जांच शुरू की गई है, जिसमें उनके परिजनों ने प्रधानाचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मामले में लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों के बाद प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार को पद से हटाने के आदेश दिए। शिकायतों के अनुसार, डॉ. कुमार ने फर्मों से खरीदी गई दवाओं, साफ-सफाई कार्य, बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण और मरीजों के खाने की व्यवस्था से जुड़े बिलों के भुगतान को जानबूझकर लटकाया और भुगतान के लिए कमीशन की मांग की।
इन आरोपों की जांच के लिए शासन ने 17 मई 2024 को अपर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। इसमें चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त नियंत्रक और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को सदस्य बनाया गया था।
जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार की और इसे लोकायुक्त कार्यालय को निर्णय के लिए 23 सितंबर 2024 को भेज दिया। इस रिपोर्ट में डा. कुमार के खिलाफ कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने उन्हें पद से हटाकर उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
वहीं, डॉ. कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों और फर्मों से भी रिश्वत ली और सरकारी धन की हेराफेरी की। इस पूरी प्रक्रिया को लेकर कई फर्मों और अधिकारियों के बीच सांठगांठ का आरोप भी सामने आया है। इस मामले की जांच अब आगे बढ़ रही है और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More