अयोध्या उत्तर प्रदेश

अविवि की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में 2400 छात्र रहे अनुपस्थित।

अविवि की स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में 2400 छात्र रहे अनुपस्थित।

अयोध्या।

अयोध्या अवध विश्वविद्यालय की एनईपी स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा शीतकालीन अवकाश के बाद गुरूवार से शुरू हुई। विश्वविद्यालय की तीन पालियों में कुल 90589 परीक्षार्थियों में से 2400 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली की परीक्षा में 30896, द्वितीय पाली में 22155, तृतीय पाली में 37538 के सापे़क्ष क्रमशः 1182, 583 व 635 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विवि के मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने परीक्षा नियंत्रक उमानाथ के हवाले से बताया कि एनईपी बीए, बीएससी, बीकॉम विषम सेमेस्टर की तीन पालियों की परीक्षा 25 दिसम्बर से शीतकालीन अवकाश के बाद आज परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में शुरू हुई। जिसमें 90589 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2400 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 29156 छात्र व 61433 छात्राओं के सापेक्ष 1000 छात्र एवं 1400 छात्राएं अनुपस्थित रही। विश्वविद्यालय की परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए सचलदल द्वारा विभिन्न केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे की संचालन पर निगाह रखी गई। परीक्षा शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुई।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा कार्यक्रमानुसार 08 जनवरी से एमएम, एमएससी व एमकॉम विषम सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में विभिन्न केन्द्रों पर शुरू होगी। इस परीक्षा में 101429 परीक्षार्थियों में 32379 छात्र 69150 छात्राएं शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी की जा चुकी है।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया।

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

2 days ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

2 days ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

2 days ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

2 days ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 days ago