बीकापुर - अयोध्या

बाइक सवार ने ठेला को मारी ठोकर, आग लगने से बाइक जलकर खाक।

बाइक सवार ने ठेला को मारी ठोकर, आग लगने से बाइक जलकर खाक।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक ठेलिया में टकराने के बाद एक बाइक में अचानक आग लग गई। और देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जल गई । हादसे में बाइक चालक को भी चोट आई है। 

घटना बुधवार देर शाम बीकापुर कोतवाली अंतर्गत चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के चौरे बाजार के समीप प्रयागराज हाईवे पर हुई। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी चौरे बाजार, चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया।

बताया गया कि पुलिस चौकी क्षेत्र मंगारी निवासी रोहित (पुत्र) जोखूलाल बुधवार देर शाम अपनी नई अपाची बाइक से चौरे बाजार की तरफ से घर की तरफ वापस आ रहे थे। इसी दौरान सामने जा रही ठेलिया में पीछे से टक्कर मार दी। अपाची गाड़ी में आग लग गई। हादसे में रोहित के सिर में चोट आई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आग लगने से बाइक लगभग पूरी तरह जल गई है।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

18 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago