सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

ई-रिक्शा से नानी के घर जा रही थी किशोरी ने नदी में लगाई छलांग

ई-रिक्शा से नानी के घर जा रही थी किशोरी ने नदी में लगाई छलांग।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत गोमती नदी में एक किशोरी कूद गई। उसे नदी में छलांग लगाता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों को तलाश के लिए लगाया। करीब दो की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला जा सका।  सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के बभंगवा निवासी कल्लू राम की बेटी नंदिनी 14 वर्ष की  शुक्रवार सुबह ननिहाल जाने के लिए निकली थी। किशोरी का ननिहाल उसके गांव से लगभग आठ किमी दूर धनपतगंज थानाक्षेत्र के मूंडवा गांव में है। बताया जा रहा है कि किशोरी ई-रिक्शे पर बैठकर जा रही थी। जब वो धनपतगंज-कुड़वार मार्ग पर नौगवातीर के पास पहुंची तो गोमती पुल के पास उसने ई-रिक्शा रुकवा दिया।

 ई-रिक्शा जब किशोरी को उतारकर आगे बढ़ गया तो उसने पुल की रेलिंग पर चप्पल उतारा और नदी में छलांग लगा दिया। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना किया, जिस पर स्थानीय गोताखोरों को लगाकर नदी में तलाश की। अंत में शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर जांच शुरू कर दिया है। किशोरी पांच भाई-बहन है। वो दो बहन तीन भाई में तीसरे नंबर पर थी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago