अयोध्या आस-पास

भाजपा महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी के हक में वोट की अपील करने पहुंचे सीएम।

भाजपा महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी के हक में वोट की अपील करने पहुंचे सीएम।

अयोध्या।

नगर निगम चुनाव प्रचार के लिए पांच दिन के अंदर दूसरी बार अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजन समागम में संतों को बड़ी जिम्मेदारी दे डाली। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक चुनाव प्रचार थम जाएगा।  संत तुरंत सभा खत्म होते ही टोलियां बनाकर घर-घर जाएं और वोट मांगें। भाजपा महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी के हक में वोट की अपील करने पहुंचे सीएम ने मजाकिया लहजे में कहा, हनुमानगढ़ी के महंत धर्मदास पूरी अयोध्या में अकेले ही घर-घर जाकर वोट मांग सकते हैं और दक्षिणा भी इकट्ठा कर लेंगे, लेकिन सभी संतों को यह जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। इसके लिए सीएम ने सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद गुप्त व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को संतों की 60 टोली बनाने और निकालने का जिम्मा सौंपा। सोमवार को मणिराम दास छावनी स्थित सभागार में संतों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें अयोध्या की ओर है। नगर निगम चुनाव में हार से केंद्र व राज्य सरकार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन यहां से पूरी दुनियां को सन्देश देना है। लोग अयोध्या आने के बाद सुविधाएं चाहते हैं। यह सब निकाय चुनाव पर ही निर्भर करेगा। अगर चुनाव में रामभक्तों पर गोली चलाने वाला वोट पाता है तो विश्व भर में गलत धारणा जाएगी।  उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का माहौल पूरी तरह से बदल गया है। पहले यहां के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था। अब यहां से कोई संत बाहर जाता है और बताता है कि वह उत्तर प्रदेश से है तो उसे बड़ा सम्मान मिलता है। अयोध्या के महंत धर्मदास को ही देख लीजिए। मैं जब भी आता हूं तो पता चलता है कि वह दिल्ली, मुथरा या फिर उज्जैन के लिए गए हैं।

editor

Recent Posts

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

17 hours ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

21 hours ago

अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More

1 day ago

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी ‘डिजिटल कुंडली’ चढ़ावा चोरी के बाद सख्त हुए CEO जितेंद्र मिश्र।

श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More

1 day ago

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- ‘बदल गया है श्रीरामनगरी का स्वरूप’।

मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More

2 days ago

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों समेत 5 घायल।

प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More

2 days ago