
अयोध्या जिले की कोतवाली रौनाही थाना के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र बरई खुर्द बरेसर के बीच गोरखपुर से लखनऊ की ओर तीव्र गति से जा रही हैदरगढ़ डिपो की बस पेड़ से टकरा गई। ओवर टेक करते हुए बस अनियंत्रित हो गयी और पेड़ की टक्कर से आगे से पीछे तक चीरते हुए दो खंडो मे बंट गई। देर शाम हुई इस घटना में बस कंडक्टर सहित सात लोग घायल हो गए हैं।एक महिला यात्री की हालत गंभीर है। दलबल के साथ चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली भिजवाया।जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घायल किशोरों के परिजन मवई क्षेत्र तथा महिला सवार गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी।घायल के परिजनों को सूचना देकर सुरक्षित सवारियों को अन्य बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बस सवारों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी रवीश कुमार को दी।
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
अयोध्या: रुदौली में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक… Read More
श्रीराम मंदिर में लागू होगी सेना जैसी कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की बनेगी 'डिजिटल कुंडली' चढ़ावा चोरी… Read More
मशहूर अभिनेता राजपाल यादव ने किए श्रीरामलला व श्रीहनुमानगढ़ी के दर्शन, कहा- 'बदल गया है… Read More
प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 3 स्कूली बच्चों… Read More