अयोध्या उत्तर प्रदेश

भाजपा के लोकसभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

भाजपा के लोकसभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

अयोध्या।

अयोध्या वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन पूजन के मध्य लोक सभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन सिविल लाइन पार्टी कार्यालय में लोक सभा चुनाव संयोजक डा बाके बिहारी मणि त्रिपाठी व प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने किया। केन्द्रीय नेतृत्व के आदेश पर देश की सभी लोक सभाओं में चुनाव कार्यालय खोला जा रहा है।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। रामनगरी के विकास के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। पयर्टन को बढ़ाना देने के लिए श्रद्धालुओं को विश्व मानकों के अनुसार सुविधाएं दी जा रही है। अयोध्या में एयरपोर्ट व विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन से अयोध्या को पूरे देश से जोड़ा गया है। रामनगरी विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में उभरा है। शहर में जाम से निजात के लिए सड़को का चौड़ीकरण, 6 रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया है। अयोध्या को सोलर सिटी बनाने की दिशा में भी सरकार लगातार कार्य कर रही है। 163 एकड़ में 40 मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट एनटीपीसी के सहयोग से बन कर तैयार है।

लोक सभा चुनाव प्रभारी डा बीबी मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है। लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को बिना भेदभाव लाभ मिला है। कार्यकर्ता विभिन्न अभियानों के तहत घर-घर सम्पर्क कर लाभार्थियों से लगातार सम्पर्क कर रहे है।

इस दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकार सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय गुप्ता, राघवेन्द्र पाण्डेय, मुन्ना सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू , गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, शैलेन्द्र कोरी, राधेश्याम त्यागी, तिलक राम मौर्या, चंद्रभान सिंह, अनुराग त्रिपाठी, शशि प्रताप सिंह, वरूण चौधरी, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, अरविंद सिंह, राकेश मणि त्रिपाठी, बाल कृष्ण वैश्य, आकाश मणि त्रिपाठी, अनूप सिंह, दिवाकर सिंह, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago