ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:51 PM IST

बैकफुट पर आए पूर्व: सीएमएस अनाधिकृत व्यक्ति को हटाया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
बैकफुट पर आए पूर्व सीएमएस अनाधिकृत व्यक्ति को हटाया।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: बैकफुट पर आए पूर्व सीएमएस अनाधिकृत व्यक्ति को हटाया।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

बैकफुट पर आए पूर्व सीएमएस अनाधिकृत व्यक्ति को हटाया।

456411778 804104878603358 798516765343842519 n - बैकफुट पर आए पूर्व सीएमएस अनाधिकृत व्यक्ति को हटाया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिला अस्पताल में दवा गलत लिखे जाने के मामले में जांच शुरू भी नहीं हुई थी कि पूर्व सीएमएस डॉ. बृज कुमार बैकफुट पर आ गए। उन्होंने अपने पास बैठे अनाधिकृत व्यक्ति को हटा दिया। इसके अलावा सीएमएस से एक इंटर्न फार्मासिस्ट दिए जाने की मांग की। मनोचिकित्सक डॉ. बृज कुमार के साथ एक अश्विनी नाम का व्यक्ति मंगलवार को बैठा था। जिसने उल्टी की दवा की जगह मरीज छोटी पर्ची पर एंटीबायोटिक लिख दी थी। जिसकी चीफ फार्मासिस्ट प्रभाशंकर द्विवेदी ने शिकायत की तो दोनों के बीच गहमा-गहमी का माहौल बन गया था। इस दौरान दवा लिखने वाला भी अनाधिकृत मिला था।

सीएमएस डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट व डॉ. बृज कुमार के बीच सुलह हो गई है। सीएमएस डॉ. उत्तम कुमार ने बताया कि फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी वाट्सएप पर सूचना डालकर छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने इस संबंध में संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT