
गोंडा जिले के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में दिन दहाड़े हुई लूट की जांच में जुटी पुलिस की शुक्रवार की देर रात आरोपी संग मुठभेड़ हो गई। पुलिस को देख लुटेरे ने दो राउंड फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। इस ऑपरेशन में लुटेरे के पैर में गोली लगी है और वह घायल हुआ है। आरोपी को जिला अस्पताल लाया गया है ।शहर के सबसे हाई सिक्युरिटी जोन में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सिविल लाइन शाखा में बाइक सवार लुटेरे ने शुक्रवार की सुबह 11:30 बजे बैंक कैशियर श्वेता गौड़ के गर्दन पर हंसिया सटकर 8.54 लाख रूपया लूट लिया कर वहां से फरार हो गया था। शहर में हुई लूट कि वारदात से जिले में सनसनी फैल गई थी।
देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। लुटेरे की धरपकड़ के लिए एसओजी समेत पांच पुलिस टीमों को लगाया गया था।
अपराधी खुद को पुलिस के शिकंजे में फंसता देख आरोपी लुटेरा फोरबिसगंज के पास सीडब्लूसी दफ्तर के सामने बाइक व नगदी छोड़कर फरार हो गया था। लूट की रकम व बाइक बरामद करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी। रात करीब 9:00 बजे के आसपास एसओजी व नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम से लुटेरे की मुठभेड़ हो गई। गोंडा लखनऊ हाईवे पर स्थित हारीपुर कुर्मियनपुरवा गांव के पुलिस टीम ने लुटेरे को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।
इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। आरोपी की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के फोरबिसगंज पंतनगर के रहने वाले राकेश गुप्ता के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता, साइबर सेल प्रभारी शादाब आलम, कांस्टेबल रणधीर सिंह, लोकेश नागर, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह और नगर कोतवाली टीम शामिल रही।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More